उत्तर प्रदेश में जमीन की जानकारी निकालना अब बहुत आसान हो गया है। UP Bhulekh एक सरकारी वेबसाइट है, जहां से कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन की खसरा-खतौनी, मालिक का नाम और जमीन का रकबा घर बैठे देख सकता है।
पहले इसके लिए तहसील या लेखपाल के पास जाना पड़ता था, लेकिन अब मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ ही मिनटों में यह जानकारी मिल जाती है। यह सुविधा खासकर किसानों, जमीन मालिकों और जमीन खरीदने वालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इस लेख में हम आसान भाषा में बताएंगे कि UP Bhulekh से जमीन की जानकारी कैसे निकाली जाती है।
उत्तरप्रदेश में जमीन की जानकारी ऐसे पता करे
- उत्तरप्रदेश राज्य की जमीन की जानकारी देखने के लिये अधिकृत upbhulekh.gov.in पोर्टल पर जाये। बादमे खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे इस सर्विस को चुने।

- उत्तरप्रदेश में आपका प्लॉट (जमीन) जिस जगह है उस जगह का जनपद, तहसील, और ग्राम कोड चुने।

- उत्तरप्रदेश में जमीन की खतौनी दो प्रकार की होती १) वर्तमान खतौनी २) पुराणी फसली वर्ष खतौनी आपको जो चाहिये उसे चुने।
- बादमे खतौनी खोजने के लिये आपके पास सामने दिये गये ५ विकल्प है उसमे से कोई एक विकल्प चुने। १) खसरा गाटा संख्या द्वारा खोजे २) खाता संख्या द्वारा खोजे ३) खातेदार के नाम द्वारा खोजे ४) भूमि श्रेणी द्वारा खोजे ५) नामांतरण दिनांक से खोजे
- विकल्प चुनने के बाद संख्या दर्ज करके खोजे बटन पर क्लिक करे बादमे सूचि आएगी उसमे से अपनी खाता संख्या चुनकर उद्धरण देखे बटन पर क्लिक करे।

- आखिर में आपके स्क्रीनपर उद्धरण खतौनी आयेगी इसमें आपको जमीन और मालिक की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी।

UP Bhulekh से जमीन की जानकारी निकालना बहुत ही आसान और सुविधाजनक है। इस सरकारी पोर्टल की मदद से कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन की खसरा-खतौनी, मालिक का नाम और जमीन का विवरण घर बैठे देख सकता है। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।